गुमला, जनवरी 31 -- गुमला संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर गुमला जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. डी सुम्बर्ई और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डॉ. मिश्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है और यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसकी जांच व उपचार की सुविधा गुमला जिले के सभी प्रखंडों और जिला कुष्ठ कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है। उपचाराधीन रोगियों को पोषण सहायता के रूप में Rs.पांच सौ प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 113 कुष्ठ रोगी उपचाररत हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले के 948 राजस्व गांवों व ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.