गुमला, जून 19 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सर्प दंश की घटनाएं सामने आई हैं। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पहली घटना नवडीहा महुआ टोली की है। जहां रोशन उरांव धान का बीड़ा खेत में छींटने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। दूसरी घटना कोटाम की है। जहां 16 वर्षीय सुनील नायक को उस समय सांप ने डंस लिया,जब वह कोटाम बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...