गुमला, अप्रैल 1 -- गुमला, संवाददाता। जनजातीय समुदाय के सबसे प्रमुख पर्व सरहुल को लेकर जिला मुख्यालय पूरी तरह से सरहुल झंडों से सजा दिया गया है। केंद्रीय सरहुल संचालन समिति द्वारा शहर के सभी प्रमुख सड़कों,गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सरहुल झंडे लगाए गए हैं। जिससे पूरा शहर बदला-बदला और आकर्षक नजर आ रहा है। इस पावन पर्व को लेकर पूरे जिले में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के तत्वावधान में एक अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सड़कों पर जनजातीय समुदाय का जनसैलाब उमड़ेगा। शोभायात्रा में विभिन्न गांवों के सांस्कृतिक दल, खोड़हा नगाड़े और मांदर की थाप पर थिरकते लोग मुख्य आकर्षण होंगे। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे नृत्य मंडली अपनी प्रस्तुति देंगे। जिससे माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.