गुमला, जनवरी 31 -- गुमला। जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना गेट के समीप डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में बाईक व अन्य वाहनों की कड़ी जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस व प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और ट्रिपल राइड के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।डीटीओ ने कहा कि यह अभियान लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। अचानक हुई जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...