गुमला, दिसम्बर 8 -- गुमला, प्रतिनिधि । 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली शौर्य यात्रा के सफल संचालन और आयोजन को लेकर सोमवार को बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शौर्य यात्रा के आयोजन को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि शौर्य यात्रा से एक दिन पूर्व यानी 13 दिसंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी।बजरंग दल ने सनातनी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शौर्य यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजन को लेकर शहरी क्षेत्र को पताका और बैनर से सजाया जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने सनातनी परिवारों को पारंपरिक पोशाक और पारंपरिक अस्त्र के साथ शौर्य यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बैठक में मुकेश सिंह,अमित कुमार,संतोष यादव,मनोज वर्मा,मनोज साहु,रविंद्र सिंह, शिवम जायसवाल, रंजीत सोनी, रामकेश्वर लोहार,रोहित राम,विकास...