गुमला, दिसम्बर 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से करीब 6 किमी दूर टोटो नवाटोली में मंगलवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त संदीप उरांव ने अपनी पत्नी 39 वर्षीय सरोज उरांव की टांगी से वार कर हत्या कर दी। यह घटना करीब तीन बजे हुई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी संदीप को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया, वहीं आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आरोपी की बहन सुशीला उरांव ने बताया कि संदीप की मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं थी। मंगलवार सुबह सरोज उसे इलाज के लिए लोरो गांव के एक वैद्य के पास लेकर गई थीं। उपचार के बाद घर लौटने पर सरोज पति को खाना परोस रही थीं कि अचानक संदीप भागने लगा। पत्नी ने उसे पकड़ कर वापस घर लाई। जिसके बाद द...