गुमला, सितम्बर 24 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले में प्रशासनिक सख्ती के बाद यूरिया के कालाबाजारी पर कुछ हद तक लगाम लगी है,लेकिन किसानों को अभी भी विभाग की ओर से पर्याप्त यूरिया नहीं मिल पा रहा है। इसी कारण गरीब किसान ऊंचे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। जिले भर में प्रत्येक माह 12 सौ मैट्रिक टन से अधिक यूरिया की आवश्यकता होती है,लेकिन इस समय केवल 194.44 एमटी यूरिया उपलब्ध हो पाया है। इसके अलावा 1826.28 एमटी यूरिया पहले ही किसानों में बांटा जा चुका है। कृषि विभाग के पास पर्याप्त यूरिया न होने के कारण सभी किसानों को यह नहीं मिल पा रहा है।किसान मजबूरी में बाहर से अधिक कीमत में यूरिया खरीदकर अपनी फसल बचाने को मजबूर हैं। वहीं, कई दुकानदार इसका गलत फायदा उठाकर कालाबाजारी भी कर रहे थे। सरकारी दर 267 रुपये प्रति क्विंटल के बजाय कई दुकानदार इसे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.