गुमला, नवम्बर 29 -- गुमला, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय भवन के पूजन और उद्घाटन की तिथि तय कर दी गई है। शनिवार को होटल बिदेश के सभागार में जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि एक दिसंबर को कार्यालय का विधिवत पूजन किया जाएगा। भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय जिला मुख्यालय से सटे डुमरडीह में बना है। जो करीब 70 डिस्मिल जमीन पर स्थित है और नवनिर्मित भवन तीन मंजिला है। इसके निर्माण पर करोड़ो पर व्यय हुए है। एक दिसंबर को भूमि पूजन का कार्यक्रम तय वहीं और छह दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष ने विभिन्न कार्यों के लिए टोलियां गठित की हैं। जो अपने-अपने विभाग के तहत तैयारी पूरी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.