गुमला, अगस्त 25 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोनाटोली तेलगांव निवासी अश्विनी सिंह की बाइक चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार अश्विनी सिंह अपने नए घर करमटोली के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे पहुंचा, और कुछ समय के लिए घर के अंदर चला गया। लगभग आधे घंटे बाद जब वह बाहर लौटा तो उनकी बाइक गायब मिली। उसने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.