गुमला, दिसम्बर 13 -- गुमला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शनिवार को गुमला शहर में बाइक रैली निकाली। यह बाईक रैली 14 दिसंबर को प्रस्तावित शौर्य यात्रा पद संचलन की पूर्व संध्या पर निकाली गई। शौर्य बाइक रैली का शुभारंभ दुंदुरिया बस डिपो से हुआ। जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः दुंदरिया बस डिपो पर संपन्न हुई। रैली के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए।इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने भगवा ध्वज लहराकर रैली का शुभारंभ किया। मौके पर गुमला विभाग संयोजक मुकेश सिंह ने सनातनी हिंदू समाज से 14 दिसंबर को आयोजित शौर्य यात्रा पद संचलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.