गुमला, सितम्बर 4 -- गुमला संवाददाता। प्रकृति और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रतीक करमा पूजा गुमला शहर में बुधवार को केओ कॉलेज,कृष्णा छात्रावास, एसएस हाईस्कूल छात्रावास और लोहरदगा रोड स्थित दुंदुरिया छात्रावास समेत कुल 12 स्थानों में सामूहिक रूप से भव्य तरीके से मनाया गया। जिला मुख्यालय में पिछले तीन दिनो से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद इस आयोजन में जनजातीय समुदाय हजारो लोगो ने भाग लिया। गुमला के उक्त 12 स्थानों पर हुए इस सामूहिक आयोजन में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूजा के लिए सभी ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की और करम डाली को अखड़ा में स्थापित कर पूजा की शुरुआत की गई। पूजा का नेतृत्व पाहन-पूजार पुजारी ने किया। पाहन-पूजार ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कराई और उपस्थित लोगों को करमा और धर्मा की कथा सुनाई,जो इस पर्व की पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.