गुमला, जनवरी 31 -- गुमला।जिला विधिक सेवा प्राधिकार तत्वावधान में गुमला में शनिवार को पारा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पीएलवी को विधिक सेवाओं,कानूनी अधिकारों और जन सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे समाज के जरूरतमंदों को प्रभावी सहायता दे सकें। प्रशिक्षण में नालसा की योजनाओं जैसे बाल विवाह मुक्त भारत, नशामुक्त अभियान और राष्ट्रीय लोक अदालत में पीएलवी की भूमिका पर चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रामकुमार लाल गुप्ता ने पीएलवी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वे न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने की कड़ी हैं। एलएडीसी जितेंद्र सिंह ने जागरूकता अभियान और जेल में बंद लोगों के परिजनों की स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में पीए...