गुमला, जून 23 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के बसुआ के समीप रविवार रात सड़क हादसे में 18 वर्षीय करमचंद उरांव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करमचंद अपने ससुराल खरका गांव से लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब आठ बजे रास्ते में बारिश और आंधी के कारण गिरे पेड़ से उसकी बाइक तेज रफ्तार में टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बसुआ पतरा टोली का निवासी था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद करमचंद के परिवार वाले रो- रो कर बेहाल नजर आये। वहीं इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.