गुमला, जनवरी 29 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय में बिजली के खंभों पर बेतरतीब ढंग से लटक रहे केबल तार आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों-जैसे आजाद बस्ती ,हुसैन नगर, खडिया का निचला बस्ती,डारू टोली जशपुर रोड,लोहरदगा मोड़ और मेन बाजार क्षेत्र में खंभों पर गुच्छों में लटके केबल तार साफ नजर आते हैं। कई स्थानों पर ये तार लटक कर काफी तक आ गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि केबल ऑपरेटरों द्वारा बिना किसी नियमन के तार खींच दिए गए हैं। न तो तारों को सही तरीके से बांधा गया है और न ही उनकी समय-समय पर मरम्मत की जाती है। बारिश और तेज हवा के दौरान ये तार और नीचे झुक जाते हैं,जिससे बाईक के फंसने का खतरा बना रहता है। कई बार ट्रकों और उंचे वाहनों में तार उलझ जाने से खंभे तक हिल जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी पैदल...