गुमला, जनवरी 27 -- गुमला संवाददाता । कुपोषित और सैम-मैम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार और उन्हें स्वस्थ भविष्य देने के उद्देश्य से डीसी प्रेरणा दीक्षित की पहल पर गुमला जिले में आदि-फूल सुपोषित अभियान का मंगलवार करो जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। यह अभियान कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास को केंद्र में रखकर शुरू किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,राज्य स्तर के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मी, आंगनवाड़ी सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमार द्वारा अभियान की पृष्ठभूमि,उद्देश्य और क्रियान्वयन की रूपरेखा प्रस्तुत करने से हुई।इसके बाद डीसी दीक्षित ने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास...