गुमला, फरवरी 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नागफेनी टोल प्लाजा के समीप रविवार रात करीब आठ बजे सवारी गाड़ी और पिकअप वाहन की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल कार में सवार थे और हजारीबाग जिले के ईचाक निवासी बताए जा रहे हैं।घायलों में 35 वर्षीय उषा देवी, 32 वर्षीय छोटू कुमार, 25 वर्षीय रूबी देवी और 25 वर्षीय दीपक कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उषा देवी और छोटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सभी लोग एक ही कार में सवार होकर हजारीबाग से गुमला शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान नागफेनी टोल प्लाजा के समीप सामने से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.