गुमला, मई 26 -- गुमला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती 21 से 31 मई तक राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जा रही है। इसी क्रम में गुमला जिला में 26 मई को अपराहन बजे रौनियर धर्मशाला सभागार में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष विनय कुमार लाल और कार्यक्रम संयोजक रामअवतार भगत ने संयुक्त रूप से दी। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ कार्यकर्ताभाग लेंगे। इसके अलावे 28 मई को तर्री स्थित शबरी आश्रम में भी जयंती मनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.