गुमला, जनवरी 4 -- गुमला, संवाददाता। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सुबह 10 बजे तक जिले में घना कुहासा छाया रहा। जिससे दृश्यता काफी रही। कुहासे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुमला का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से काफी नीचे है। मौसम विभाग ने पांच जनवरी को तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड और तेज होने का अनुमान है। खासकर सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी दी गई है। अगले कुछ दिनों तक गुमला सहित आसपास के इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।कड़ाके की ठंड का सीधा असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है। सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही क...