गुमला, मार्च 23 -- गुमला, संवाददाता। जिले में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक बदले मौसम के कारण हजारों हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गईं। सरसों, गेहूं, तीसी, सूरजमुखी, आम और सब्जियों की खेती पर इसका गहरा असर पड़ा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 15 सौ हेक्टेयर में लगी सरसों की फसल, 18सौ हेक्टेयर में गेहूं, तीन हजार हेक्टेयर में तीसी, 50 हेक्टेयर में सूरजमुखी, पांच हजार हेक्टेयर में आम के बागान और छह हजार हेक्टेयर में सब्जियों की खेती को व्यापक नुकसान हुआ है। कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे गरमा मूंग की खेती भी प्रभावित हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अटल तिवारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से 30 से 45...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.