गुमला, जून 28 -- गुमला। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के जोरी गांजा टोली निवासी 20 वर्षीय किशोरी सीता कुमारी ने कीटनाशक के सेवन से तबियत बिगड़ी सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार सीता गुरुवार को कीटनाशक का सेवन कर अपने कमरे में सोई थीं। इसके बाद वह उल्टी करने लगी। उल्टी करता देख परिजन तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार कर सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल गुमला आने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला से शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.