गुमला, जनवरी 4 -- गुमला, अमरनाथ कश्यप। झारखंड सरकार की फूलो झानो आशीर्वाद योजना गुमला जिले की ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। सीमित संसाधनों और अस्थिर आय से जूझ रही महिलाएं अब इस योजना के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका प्राप्त कर रही हैं। आर्थिक सहायता के साथ-साथ यह योजना महिलाओं में आत्मविश्वास भी भर रही है, जिससे वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा रही हैं।जिले के पालकोट प्रखंड के कांडेबीरा गांव की हिरमैइत देवी पहले छोटे-मोटे कार्यों पर निर्भर थीं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आमदनी सीमित थी। फूलों झानो आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 10 हजार की सहायता राशि मिलने के बाद उसने किराना दुकान शुरू की। साथ ही सूअर पालन और लाह उत्पादन को सहायक आजीविका के रूप में अपनाया। आज वह लगभग 12 हजार प्रतिमाह की नियम...