गुमला, फरवरी 14 -- गुमला प्रतिनिधि। गुमला जिले में शनिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आग से झुलसने की घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है।पहली घटना बसिया थाना क्षेत्र के चिंतामनकुरा गांव की है। 18 वर्षीय चामीन कुमारी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे उसके पैर और चेहरा झुलस गया।दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के खरवा टोली की है। यहां 17वर्षीय सुष्मिता कुमारी चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया।दोनों घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गु...