गुमला, सितम्बर 16 -- गुमला, संवाददाता । पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार इंजीनियर्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीएफओ अहमद बेलाल अनवर और विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता शशिन्द्र कुमार बड़ाइक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, माइनिंग, ऑटोमोबाइल और बीसीए सहित सभी शाखाओं के छात्रों ने 80 से अधिक परियोजना मॉडल प्रदर्शित किए। इन मॉडलों में पर्यावरण-अनुकूल विद्युत प्रणालियां,यांत्रिक डिजाइन और नवाचार आधारित तकनीकी समाधान शामिल थे। स्थानीय स्कूलों के शिक्षक और छात्र भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे और छात्रों के नवाचार और तकनीकी क्षमता से प्रभावित हुए। मुख्य अतिथि अहमद बेलाल अनवर और विशिष्ट अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.