गुमला, फरवरी 21 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को हुए मुकाबले में गुमला ने चतरा को 8 विकेट से पराजित किया। चतरा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें विशाल कमल ने नाबाद 66 रनों की पारी खेली। वही, गुमला की ओर से कमल ने तीन, अनिकेत ने तीन और राहुल ने दो विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम ने आसानी से 27वे ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गुमला की ओर से यमुना ने 95 और आशीषन ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। चतरा को ओर से विकास ने 2 विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए गुमला के यमुना झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से आरडीओ अजय यादव,अंपायर प्रशांत कुमार ,जितेंद्र कुमार, स्...