गुमला, फरवरी 21 -- नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को गुमला नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने रोड शो और डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रामेश्वरी उरांव ने बाइक रैली निकालकर शहर के सभी गली-मोहल्लों सहित लोहरदगा रोड, मेन रोड, सिसई रोड और जशपुर रोड का दौरा किया तथा अपने चुनाव चिन्ह बेंच-चाप पर वोट देने की अपील की। वहीं अध्यक्ष पद की दूसरी उम्मीदवार ब्रिजिट कांति टोप्पो ने भारी समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पैदल जुलूस निकाला और चूड़ियां छाप में मतदान करने की अपील की।अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ज्योति कुजूर ने भी बाइक रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर अपने चुनाव चिन्ह छड़ी छाप...