गुमला, फरवरी 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को हुई स्क्रूटनी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। गुमला नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित सीट पर कुल नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटी हुई हैं। अब यह मुकाबला पूरी तरह दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों के नाम अंतिम रूप से स्वीकृत हुए हैं। उनमें शिमला कुमारी, मधु मेरिना लकड़ा, ब्रिजिट कांति टोप्पो, जसमनी लुगुन, रामेश्वरी उरांव, सीता देवी, हर्षिता टोप्पो, शकुंतला उरांव और ज्योति कुजूर शामिल हैं। सभी प्रत्याशी अब सीधे जनता के बीच जाकर समर्थन जुटाने की तैयारी में लगेंगी। इस बार के चुनाव में राजनीतिक दल औपचारिक रूप से मैदान में नहीं हैं,लेकिन समर्थन की राजनीति जरूर दिखाई दे रही है। पूर्व में वार्ड संख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.