गुमला, फरवरी 24 -- गुमला संवाददाता। डीएवी गुमला में रविवार को लीगल लिटरेसी क्लब का भव्य उद्घाटन किया गया। झारखंड हाईकोर्ट के जज सह झालसा के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने झारखंड के 72 डीएवी पब्लिक स्कूलों में एक साथ क्लब का शुभारंभ किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमाकांत साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कानूनी जागरूकता समाज में बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिसमें विद्यार्थियों की भूमिका अहम होगी। पार्थ सारथी घोष ने डालसा की परिकल्पना साझा करते हुए बताया कि यह संगठन गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को कानूनी सहायता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुधीर कुमार पांडेय ने गुमला में डालसा द्वारा दी जा रही कानूनी सहायता की जानकारी दी। मौके पर डालसा के एडिशनल सिविल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सह सिविल जज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.