गुमला, जनवरी 31 -- गुमला प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सदस्यता अभियान कार्यक्रम गुरूवार को गुमला के टावर चौक में आयोजित हुई। जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक सह जिला संयोजक मंडली प्रमुख भूषण तिर्की ने किया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी से जुड़ने पर खुशी जताई। मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि झामुमो पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चला रहा है। राज्य के सभी 24 जिलों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जनकल्याणकारी कार्यों और राज्य के प्रति उनके समर्पण से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग झामुमो परिवार से जुड़ रहे हैं। गुमला में भी लोगों में जबरदस्त उत्साह है,और पार्टी का लक्ष्य जिले में दो लाख नए सदस्य जोड़ने का है। मौके पर पर गुमला नगर परिषद के निवर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.