गुमला, जनवरी 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला जिले में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। विशुनपुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिससे ठंड में काफी इजाफा दर्ज किया गया। हालात ऐसे रहे कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दिन भर ठिठुरन का असर बना रहा और शाम ढलते ही ठंड और बढ़ गई।स्थानीय लोगों के अनुसार इस बार ठंड ने बीते कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिशुनपुर निवासी 60 वर्षीय समाजसेवी गोपाल साहू ने बताया कि लगभग 30 वर्षों बाद ऐसी भीषण ठंड देखने को मिल रही है। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा,वहीं बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखी गई। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.