गुमला, मार्च 10 -- गुमला संवाददाता। खेल नगरी के रूप में प्रसिद्ध गुमला अब क्रिकेट में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां के खिलाड़ी फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं,लेकिन अब क्रिकेट में भी गुमला के युवा चमक बिखेर रहे हैं। आने वाले समय में गुमला के क्रिकेटर टी-20 और भारतीय टीम में खेलते नजर आ सकते हैं। यह कहना है लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का। वे शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित पांच दिनी द लीजेंड कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान दुधिया रोशनी के बीच रंगारंग कार्यक्रम के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। सांसद ने मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से स्टेडियम को सजाया गया है। वह खेल के प्रति जुनून को दर्शात...