गुमला, फरवरी 6 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले को नशा और अपराध से मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस और जिला प्रशासन ने नई व प्रभावी कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया है। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख इलाकों और मोहल्लों को अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में एक जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है, जिन्हें अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों से नियमित समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। खासतौर पर नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।इसी क्रम में शुक्रवार को सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब के समीप एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में टोटो थाना प्रभारी कुंदन सिंह, एसआई सुनील कुमार तथा मोहल्ले क...