गुमला, दिसम्बर 5 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब गुमला के उभरते एथलीट सुजल कुमार ने 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को कांस्य पदक दिलाया। यह प्रतियोगिता इंदौर, मध्यप्रदेश में आयोजित हुई, जिसमें सुजल ने अंडर-14 वर्ग की 4x100 मीटर रिले दौड़ में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया और उत्कृष्ट समय के साथ टीम को तीसरे स्थान तक पहुंचाया। सुजल गुमला के आवासीय एथलेटिक्स परीक्षण केंद्र के नियमित प्रशिक्षु हैं। कोच मनोज कुमार के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास और अनुशासित दिनचर्या ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता दिलाई है। केंद्र के प्रशिक्षकों ने बताया कि सुजल की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया है, जिससे जिले और राज्य का गौरव बढ़ा है।जिला एथलेटिक्स संघ के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.