गुमला, दिसम्बर 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे सिसई रोड स्थित संत पात्रिक स्कूल मैदान में रविवार को गुमला परिस द्वारा क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर नृत्य, गीत और आतिशबाजी के साथ उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक चरनी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना। बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने चरनी आशीष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों और युवाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। देर शाम तक ईसाई धर्मावलंबियों ने क्रिसमस गीतों में झूमकर इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। बिशप एक्का ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि क्रिसमस केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देने वाला पावन उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का अवतरण मानवता के उद्धार और व...