गुमला, फरवरी 23 -- गुमला। नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही पूरे शहर में इसका व्यापक असर देखने को मिला। मतदान के दौरान जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड समेत प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकांश दुकानदारों और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मतदान में भागीदारी निभाई। बस स्टैंड पर भी सामान्य दिनों की तुलना में बहुत कम बसों का परिचालन हो सका, जबकि कई बसें खड़ी रहीं। शहरवासियों ने मतदान को प्राथमिकता देते हुए अपने दैनिक कार्यों को स्थगित किया और लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने मतदान केंद्रों की ओर रुख किया। मतदाताओं में उत्साह साफ दिखाई दिया और लोगों ने अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पूरा गुमला शहर लोकतंत्र के पर्व में डूबा नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.