गुमला, जनवरी 27 -- गुमला प्रतिनिधि । तिरंगे की शान व संविधान के विधान पर विश्वास व समर्पण के बीच 77वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलेवासियों में उत्साह-उमंग झलका। जिला मुख्यालय के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। सोमवार को प्रभात फेरी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की धूम दिखी। स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद स्थलों पर माल्यार्पण-पुष्पार्चण के साथ हाथों में तिरंगे थामे लोग पीएई स्टेडियम के मुख्य समारोह में शामिल होने स्टेडियम पहुंचे। झांकी,परेड व बैंड की धून के बीच देशभक्ति गीतों के विस्तार ने पूरे स्टेडियम परिसर में देशभक्ति का उत्साह संचारित कर दिया। इधर निर्धारित समय पर समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री चमरा लिंडा समारोह स्थल पहुंचे। डीसी प...