गुमला, जनवरी 28 -- गुमला संवाददाता गुमला जिले में गणतंत्र दिवस का 76वां वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।अपने संबोधन में मंत्री श्री लिंडा ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें लोकतंत्र, समानता और विकास का रास्ता दिखाता है। हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। गुमला की धरती ने अल्बर्ट एक्का जैसे वीर सपूत दिए हैं।जिनकी वीरता और बलिदान हमें प्रेरित करती है। हमारे जिले के स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत और तेलंगा खड़िया जैसे महान व्यक्तित्व हमारी धरोहर हैं। मंत्री ने गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं और उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.