गुमला, मार्च 24 -- जारी, प्रतिनिधि। गुमला जिले के जारी प्रखंड में रविवार को अचानक हुई ओलावृष्टि,तेज आंधी और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां एक ओर लोगों ने डुम्बरटोली गांव में बर्फबारी का नजारा देखने के लिए भीड़ लगा दी, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह आपदा से कम नहीं रही। बर्फ गिरने से फसलें बर्बाद हो गईं,जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। प्रखंड के 52 गांवों में बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचाई,लेकिन डुम्बरटोली गांव ने कश्मीर जैसा दृश्य पेश किया। गांव की सड़कों पर जमी बर्फ के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई। विशेषकर बाईक और अन्य वाहन चालकों को सड़क पर फिसलन के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों के अनुसार इस तरह की बर्फबारी पहले कभी नहीं देखी गई थी। किसानों की मेहनत पर फिरा पानी डुम्बरटोली के किसानों की मेहनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.