गुमला, दिसम्बर 30 -- गुमला। समाजसेवी इकरामुल हक की बेटी आलिया अंजुम मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित होने के बाद रांची मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा। आलिया की नियुक्ति सचिवालय में जल संसाधन विभाग में हुई। आलिया ने कहा कि यह सफलता सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि संघर्ष, धैर्य और विश्वास की जीत है। उन्होंने अपने माता-पिता, विशेषकर दिवंगत मां अफरोजी खातून और पिता इकरामुल हक को सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने युवाओं और खासकर बेटियों से कहा कि कठिनाइयों के बावजूद मेहनत और धैर्य से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आलिया की सफलता परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.