दुमका, जनवरी 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया पुलिस ने गुरुवार को पिकनिक स्पॉट गुमरो पहाड़ एक 70 वर्षीय वृद्ध का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव की पहचान सीमावर्ती क्षेत्र के जामताड़ा जिला के फतेहपुर थान क्षेत्र के बनगड़ी गांव के मनिरुद्दीन अंसारी उर्फ रामदास के रुप उनके छोटा भाई इदरिस मियां ने किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह उसका बड़ा भाई है और मानसिक रूप विक्षिप्त था। बीते लगभग 20 दिन पूर्व वह घर से निकला था। इससे पूर्व भी कई बार वह इसी तरह से घर निकल जाया करता था और फिर एक दो दिन बाद पुनः घर आपस आ जाता था। लेकिन इस बार घर नहीं आया। जिसका खोजबीन किया जा रहा था। वृद्ध के शव को सबसे पहले पिकनिक स्पॉट गुमरो पहाड़ में गुरुवार नववर्ष मनाने पहुंचे सैलानियों ने देखा था। जिसके बाद इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। बाद में पुलिस को जब जानकारी हुई तो...