मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- कुमारखंड। प्रखंड के जयनारायण दौनावती मिडिल स्कूल रानीपट्टी सुखासन में पर्यवेक्षक द्वारा आमलोगों को गुमराह कर आरक्षण रोस्टर की अवहेलना कर विद्यालय शिक्षा समिति का गठन करने का आरोप एक अभिभावक ने लगाया है। रानीपट्टी सुखासन वार्ड 13 निवासी दो वर्ग के छात्र विकास कुमार दास की मां निभा कुमारी ने इस संबंध में डीईओ को आवेदन देकर आरोप लगाया कि वह अति पिछड़ा जाति वर्ग से आती है। विद्यालय में छह माह पूर्व ही निगरानी सह शिक्षा समिति का गठन होना था लेकिन टाल मटोल व पर्यवेक्षक की मनमानी के कारण गठन नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को बैठक बुलाई गई जिसमें वह भी शामिल हुई। उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधि के लिए अपने नाम को रखा। लेकिन इस वर्ग से दो के बदले एक ही सदस्य चुना गया और दूसरा सदस्य पिछड़ा वर्ग से चुन लिया गया। आप...