संभल, जनवरी 1 -- ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव गुमथल में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खेती, सिंचाई, उर्वरक, पशु संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मेले में पशुपालन विभाग के डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पशुओं की देखभाल समय-समय पर करते रहें और अपने पशुओं को प्रतिदिन हरा चारा देना चाहिए। पशु के चारा खाने का बर्तन भी समय-समय पर साफ करें, जिससे कि पशु के बर्तन में बैक्टीरिया उत्पन्न ना हो। अगर आपका पशु बीमार स्थिति में दिख रहा है तो उसे तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाएं। कृषि विभाग के अधिकारी ने किसानों को बताया कि जैविक खाद को अपनी खेती में अधिक से अधिक प्रयोग करें । यूरिया को फसल मे कम से कम मात्रा में प्रयोग करें, यूरिया खाद से हम पैदावार नहीं ले सकते । यूरिया खाद केवल फसल के लिए बढ़ाने का कार्य करता है । फसल में केमिकल जैसी दवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.