कौशाम्बी, मार्च 24 -- स्थानीय कस्बा निवासी राकेश कुमार सरोज नगर पालिका भरवारी में कर्मचारी हैं। उन्होंने परसरा चौराहे पर नया मकान बनवाया है। सर्दी के दिनों में चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा समान उठा ले गए थे। इसके बाद उन्होंने नव निर्मित मकान में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया था। सिर्फ रात को ही वह परसरा स्थित घर में सोने के लिए जाते थे। शनिवार को वह लखनऊ गए थे। इस बीच रात को चोर घर का ताला तोड़कर मेन गेट से अंदर पहुंच गए। चोर कमरे का दरवाजा नहीं तोड़ पाए तो पास स्थित शिवचंद्र की गुमटी का ताला तोड़कर 10 ट्रे अंडा व छह हजार रुपया पार कर दिया। रविवार सुबह लखनऊ से घर लौटे नगर पालिका कर्मी ने कैमरे की फुटेज देखी तो चोरों की करतूत उजागर हुई। कोखराज इंस्पेक्टर सीबी मौर्य का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.