कानपुर, नवम्बर 12 -- कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर बुधवार को गुमटी से संत नगर चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 75 अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण करने वालों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। अतिक्रमण ढहाने के बाद कब्जामुक्त भूमि की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई गई। अभियान में प्रमुख रूप से जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी, कर अधीक्षक नरेंद्र देव के साथ अभियंत्रण व स्वास्थ्य विभाग टीम मौके पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...