बस्ती, दिसम्बर 9 -- भानपुर। छपिया खास गांव के पास स्थित देशी शराब के दुकान के पास रविवार रात अज्ञात कारणों से एक गुमटी में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। आग लगने से गुमटी में रखा सामान, पान-मसाला सहित अन्य सामान जल गया। छपिया खास गांव निवासी सूरज की पान मसाला की दुकान है। रोज की तरह वह रात करीब 10 बजे दुकान से घर चले गए। रात में अचानक गुमटी में आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...