रायबरेली, अगस्त 15 -- ऊंचाहार, संवाददाता। लकड़ी की गुमटी के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मैकेनिक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है। रायबरेली जिले के इमिलिहा का पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात गाँव निवासी विकास उर्फ विवेक कुमार पांडेय 25 वर्ष, बहेरवा चौराहे के निकट ऊंचाहार सलोन मार्ग के किनारे गुमटी में रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। इसके साथ ई रिक्शा चालक भी था। वह गुमटी में रहता था।शुक्रवार की शाम उसका शव गुमटी के भीतर प्लास्टिक की रस्सी व गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाया गया। सूचना पर कोतवाल सजंय कुमार, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के सम्बंध में मां मीना पांडेय से जानकारी हासिल की। यु...