बलिया, दिसम्बर 11 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चट्टी पर बिजली उपकरण मरम्मत की दुकान में घुसे चोर बुधवार की रात हजारों रुपये मूल्य का सामान समेट ले गये। गुरुवार की सुबह दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। चोरी की इस वारदात से दुकानदार दहशत में हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के चौबे छपरा निवासी राजेश यादव बाजार में गुमटी रखकर इलेक्ट्रानिक उपकरण मरम्मत की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गये। गुरुवार की सुबह वह दुकान खोलकर अंदर पहुंचे तो नीचे का लकड़ी का पटरा उखाड़कर चोर बैट्री-इनवर्टर, कटर मशीन, टूल किट, मरम्मत के लिए रखी दो एलईडी टीवी आदि सामान चोर लेकर जा चुके थे। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। दुकानदार की सूचना पर रामगढ़ पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.