गंगापार, फरवरी 14 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक चाय-नाश्ते की गुमटी का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये की नकदी सहित कई सामान पार कर दिए। घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव निवासी राजकुमार पुत्र बाबूलाल की गांव में ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चाय-नाश्ते की गुमटी है। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़ दिया। अंदर रखे खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर से जुड़ा सामान और अन्य उपयोगी वस्तुएं उठा ले गए। साथ ही गल्ले में रखे लगभग 2 हजार रुपये नकद भी पार कर दिए। शनिवार सुबह जब राजकुमार दुकान खोलने पहुंचे...