कौशाम्बी, फरवरी 4 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पूरबशरीरा निवासी अंगद सोनकर ने नगर पंचायत पूरब-पश्चिमशरीरा कार्यालय के सामने पान की गुमटी खोल रखी है। मंगलवार की शाम वह गुमटी बंद करके घर चला गया। देर रात ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर हजारों रुपया कीमत का सामान उठा ले गए। वहीं पास में पुलिस विभाग की ओर से कैमरा लगवाया गया है, जो काफी दिनों से खराब पड़ा है। लोगों का कहना है कि कैमरा ठीक होता तो चोर आसानी से पकड़ लिए जाते। गुमटी संचालक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.