गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद। वेव सिटी इकला स्थित पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल संस्थापक दयावती देवी ने किया। इस दौरान अलग-अलग कक्षाओं में झंडा रेस, बाधा रेस, कलैक्शन रेस, गुब्बारा रेस, नींबू रेस, निडिल और थिरिड रेस, वन लैग रेस, साधारण रेस आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में परी, आराध्या, रिषभ, दिव्यांश, लक्ष्य, विशांत, शौर्य, मिष्टी, आरवी, दक्ष, देवांश, मुकुंद, यशी , उन्नति, हर्ष, आर्यन, निशांत, यूवी, कीर्तिका, सम्राट, सना, रूद्र, अंश, मैक्स, अर्चना, हिमानी, माही आदि ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। सभी को प्रधानाचार्य मोहित नागर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर शैली, सीमा, निशा, मिनाक्षी, हर्षिता, दीपा,...