रांची, जनवरी 9 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के गुफू गांव में मध्यप्रदेश से आए 40 पंचायत प्रतिनिधियों के दल ने सामुदायिक सहभागिता से किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। सीटीआई हेहल, रांची द्वारा आयोजित इस एक्सपोजर विजिट में बीडीओ नवीन चंद्र झा भी मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने बंजर भूमि को आम के बगीचे में बदलने, रिज-टू-वैली आधारित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, मृदा एवं जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। गुफू और दियांकेल पंचायतों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी और योजनाबद्ध कार्यशैली को अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.